नई दिल्ली । Union Home and Cooperation Minister अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ द्वारा शुरू की गई कई पहलों का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर एक समर्पित सहकारिता मंत्रालय की मांग स्वतंत्रता के बाद से ही रही थी, लेकिन इस मांग की पूर्ती अब हुआ है।
उन्होंने केरलम के लंबे समय से चले आ रहे सहकारी आंदोलन को रेखांकित किया, जो स्वतंत्रता से पहले भी संगठित था और उन्होंने त्रावणकोर, कोचीन तथा मालाबार जैसे क्षेत्रों का उल्लेख किया।
समारोह के दौरान मंत्री ने राज्य में “SHE Mart” पहल का शुभारंभ किया। Finance Minister निर्मला सीतारमण द्वारा 2026-27 के केन्द्रीय बजट में SHE Mart मिशन के तहत घोषित यह योजना ग्रामीण महिलाओं को ऋण लेने वालों से उद्यम की मालिक बनाने के लिए तैयार की गई है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!