नई दिल्ली । Union Health and Family Welfare Ministerजगत प्रकाश नड्डा ने आज World Mental Health Day के अवसर पर सुलभ, किफायती और जन-केन्द्रित मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सहायता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रही है। इसके तहत 48 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं और 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 53 टेली-मानस (Tele-MANAS) सेल संचालित हो रहे हैं।
श्री नड्डा ने कहा कि ‘मन जागृति’ (MANN Jaagriti) सामुदायिक जागरूकता को मजबूत कर रही है, समय रहते सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक को दूर करने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने नागरिकों से एक अधिक संवेदनशील और सहयोगी समाज के निर्माण का आह्वान किया, जहां हर व्यक्ति बिना किसी डर या भेदभाव के सम्मान के साथ सहायता प्राप्त कर सके। उन्होंने आगे कहा कि मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है और हर आवाज सुने जाने की हकदार है।
इस वर्ष की थीम— ‘जीवन के अनुभवों को सुनना: वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव’ है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!