नई दिल्ली । लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता एंडी बर्नहैम ने यूनाईटड किंगडम (UK) के नए PM के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपने पहले संबोधन में बर्नहैम ने कहा कि वह राजनीति को समस्याओं के समाधान पर अधिक केंद्रित बनाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी नियुक्ति देश के लिए एक “टर्निंग पॉइंट” साबित हो।
जनता को संबोधित करते हुए PM बर्नहैम ने लोगों से राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने और ब्रिटेन को फिर से स्वयं पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के पश्चात बर्नहैम ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला।
इससे पहले, स्टार्मर ने ब्रिटेन के PM के रूप में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना अंतिम संबोधन दिया और उसके बाद औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए किंग से मिलने रवाना हुए। वह लंबे समय से अपनी ही पार्टी के भीतर बढ़ते आंतरिक दबाव का सामना कर रहे थे।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!