नई दिल्लीः भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 के मसौदे पर लिखित टिप्पणियां भेजने की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब टिप्पणियां जमा करने की नई अंतिम तिथि अगले महीने की 5 तारीख होगी।
TRAI ने कहा कि यह निर्णय हितधारकों तथा उनके संगठनों द्वारा समय-सीमा बढ़ाने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
प्राधिकरण ने कहा कि कुछ हितधारकों के अनुरोध पर टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया टिप्पणियां (Counter Comments) भी भेजी जा सकती हैं। इसके लिए अंतिम तिथि अगले महीने की 12 तारीख निर्धारित की गई है।
मसौदा संशोधन पर टिप्पणियां और प्रतिक्रिया टिप्पणियां ईमेल आईडी fea1-div@trai.gov.in पर भेजी जा सकेगी।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!