नई दिल्ली । Women’s Cricketमें, भारत आज रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 एशिया कप के ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
भारत ने अपने पिछले दो मैचों में थाईलैंड और हांगकांग पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Indian team अब अपनी जीत की लय बरकरार रखने और ग्रुप चरण का समापन शानदार रिकॉर्ड के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
वहीं, पाकिस्तान ने अब तक केवल एक मैच खेला है। उसने थाईलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।
टीम के फिलहाल ग्रुप ए में दो अंक हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उसे अपने बचे हुए दो मैचों में से केवल एक अंक और हासिल करने की जरूरत है। उसका आखिरी लीग मैच हांगकांग के खिलाफ है।
कल रात, मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडोनेशिया को छह विकेट से हरा दिया। 72 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने 13.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर इंडोनेशिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट हो गई।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!