South West Monsoon । IMD: अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आगे बढ़ने की संभावना

South West Monsoon । IMD: अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आगे बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली । South West Monsoon के अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आगे बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि इसी अवधि के दौरान उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के शेष हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दमन और दीव तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी इसी प्रकार की मौसम स्थितियां बने रहने की संभावना है।

मौसम एजेंसी ने अगले महीने की 2 तारीख तक बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले महीने की 6 तारीख तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की है।

IMD ने यह भी अनुमान लगाया है कि जुलाई के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में सामान्य से अधिक या सामान्य वर्षा होने की संभावना है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!