SIR 2026 । Chief Electoral Officer: दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 20 लाख वोटरों की हो सकती है वापसी, सुधार के लिए मौका

SIR 2026 । Chief Electoral Officer: दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 20 लाख वोटरों की हो सकती है वापसी, सुधार के लिए मौका

दिल्ली में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में गड़बड़ियों को दूर किया गया है। इनमें से करीब 20 लाख मामलों का समाधान कर लिया गया है।

नई दिल्ली । दिल्ली में मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में गड़बड़ियों को दूर किया गया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR 2026 के दौरान वोटर लिस्ट में करीब 33 लाख एंट्री में मैपिंग से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। इनमें से करीब 20 लाख मामलों का समाधान कर लिया गया है।

दिल्ली के Chief Electoral Officer के मुताबिक, बाकी मामलों को सुलझाने के लिए भी अभियान जारी है। साथ ही, उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि किसी भी पात्र मतदाता को वोटर लिस्ट से बाहर नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में मतदाता सूची की जांच के दौरान करीब 33 लाख एंट्री में गड़बड़ियां सामने आई थीं। इनमें लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी यानी रिकॉर्ड में तार्किक अंतर और अनमैप्ड यानी मतदाता के रिकॉर्ड की मैपिंग नहीं होने जैसी समस्याएं शामिल थीं। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली के Chief Electoral Officer के मुताबिक, अब तक करीब 20 लाख मामलों का समाधान किया जा चुका है, जबकि बाकी मामलों पर काम जारी है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर करना और रिकॉर्ड को दुरुस्त करना है।

Chief Electoral Officer ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब बाकी मामलों के निपटारे और मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!