शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।
पटना सिटी । Shaheed-e-Azam Bhagat Singh की 119th birth anniversary के अवसर पर सोमवार को सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति की ओर से पटना सिटी स्थित भगत सिंह चौक पर समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर समिति के महासचिव विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए बेहद कम उम्र में अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि जिस आदर्श और दर्शन के साथ भगत सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया, उसे अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके विचारों का अनुसरण करने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!