विश्व । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज किर्गिज गणराज्य की राजधानी Bishkek में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 26वीं बैठक में भाग लिया।
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए PM ने सभी सदस्य देशों से आतंकवाद के वित्तपोषण, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों के पूरे तंत्र को खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।
श्री मोदी ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युद्ध और संघर्ष किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं और सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।
PM ने कहा कि भारत उन सभी प्रयासों का समर्थन करता है जो बाजारों को जोड़ते हैं, व्यापार को सुगम बनाते हैं और विकास के नए रास्ते खोलते हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे प्रयासों में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए।
श्री मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले वर्ष SCO के सभ्यता संवाद मंच का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि इसका पहला सत्र इस वर्ष भारत में आयोजित किया जाएगा।
SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद PM मोदी ने किर्गिस्तान की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न की और आज दोपहर बिश्केक से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!