Rajasthan State Wrestling Association के अध्यक्ष राजीव दत्ता की पहल पर जुटे जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु, 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज पायलट के लिए मांगी दीर्घायु की मन्नत
कोटा/राजस्थान । संकट की घड़ी में अदम्य साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले Pilot Captain Smit Machhar के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर कोटा के गोदावरी धाम बालाजी मंदिर परिसर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
Rajasthan State Wrestling Association के अध्यक्ष राजीव दत्ता की पहल और संयोजन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और बालाजी महाराज से Pilot Captain Smit Machhar के उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि संकट के समय Pilot Captain Smit Machhar ने जिस साहस, धैर्य और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। उनकी त्वरित सूझबूझ और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण ने सैकड़ों परिवारों की खुशियां सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने Pilot Captain Smit Machhar के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की। कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, कोटा नगर निगम महापौर अनुसुइया गोस्वामी और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि देश के लिए साहस और सेवा की मिसाल कायम करने वाले Pilot Captain Smit Machhar के प्रति समाज की यह प्रार्थना और शुभकामनाएं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की सामूहिक कामना का प्रतीक हैं।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!