जयपुरः देश का कुल निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
Ministry of Commerce and Industry के वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने आज मंगलवार को जयपुर में एक कार्यशाला में यह जानकारी दी।
केन्द्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम के तहत यह कार्यशाला रखी गई। कुमार ने बताया कि इस अवधि में वस्तु एवं सेवा निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
सेवा क्षेत्र के निर्यात में 9 फीसद से अधिक की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्यात में भी भारी उछाल देखने को मिला है।
कुमार ने विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों से उभरी नई संभावनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!