नई दिल्ली । Rail Minister अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को Indian rail Network में अधिक सुरक्षित, अधिक कुशल एवं यात्री-केन्द्रित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने के लिए प्रस्तावित कई उपायों की समीक्षा की।
वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान, मंत्री ने स्टेशन मास्टरों के समक्ष आने वाली परिचालन तथा प्रशासनिक चुनौतियों पर चर्चा की और स्टेशन प्रबंधन में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
Rail Minister के अनुसार, प्रशासनिक और परिचालन शक्तियों में वृद्धि, बेहतर कैरियर प्रगति तथा प्रबंधन के उच्च स्तरों तक पहुंचने के अधिक अवसरों से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इन उपायों का उद्देश्य त्वरित निर्णय-निर्माण को सक्षम बनाना, यात्री सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना तथा स्टेशन अवसंरचना और उससे जुड़ी सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
बैठक में बहु-ट्रैक और उच्च घनत्व वाले रेल खंडों में अतिरिक्त स्टेशन मास्टर उपलब्ध कराकर जनशक्ति आवश्यकताओं को पूरा करने पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया। अधिकारियों ने बढ़ती परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस संवर्ग में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की आवश्यकता की समीक्षा की।
दक्षता बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को स्वीकार करते हुए, मोबाइल ऐप आधारित पेपरलेस कार्य प्रणाली शुरू करने तथा विभिन्न रेलवे विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और यात्रियों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एकीकृत स्टेशन प्रबंधन प्रणाली विकसित करने पर चर्चा की गई।
Rail Minister ने कौशल विकास और क्षमता निर्माण के महत्व पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने स्टेशन मास्टरों को तेजी से जटिल होती रेल परिचालन प्रक्रियाओं और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करने हेतु वर्चुअल रियलिटी, सिमुलेटर और अन्य आधुनिक प्रशिक्षण प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर चर्चा की।
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए स्टेशन मास्टरों की वित्तीय शक्तियों को बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। स्टेशन स्तर पर अधिक अधिकार प्रदान किए जाने से समय पर रखरखाव और यात्रियों की आवश्यकताओं के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होने की अपेक्षा है।
बैठक में Station Masters के लिए करियर में प्रगति के अवसरों में सुधार करने तथा अधिक प्रेरणादायक कार्य वातावरण तैयार करने के उपायों की भी समीक्षा की गई, जिससे भारतीय रेल में नेतृत्वकारी पदों तक उनकी पहुंच बढ़ सके।
सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिसमें स्टेशनों पर बेहतर सुरक्षा उपकरण और उपयोगकर्ता-अनुकूल साधन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि इन उपायों पर रेलवे परिचालन में महिला Station Masters और महिला पॉइंट्समैन की बढ़ती भागीदारी को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!