Punjab । Governor । Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan: पंजाब में छात्रों ने ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ में लिया भाग

Punjab । Governor । Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan: पंजाब में छात्रों ने ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ में लिया भाग

पंजाब । Punjab में आज राज्य के सात शैक्षणिक संस्थानों के हजारों छात्रों ने ‘विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा’ (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan) में भाग लिया, जिसका वर्चुअल शुभारंभ और संबोधन PM नरेन्द्र मोदी ने किया।

पंजाब स्थित विश्वविद्यालयों के अधिकांश छात्रों, जिनमें से कई राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक भी थे, का मानना था कि नशामुक्त देश के निर्माण के लिए ऐसे अभियानों को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पीयूष सैनी ने कहा कि उन्होंने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया है। मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों को नशे का सेवन न करने और दूसरों को भी नशे की लत से बाहर निकालने में मदद करने की शपथ दिलाई गई।

पंजाब के Governor गुलाब चंद कटारिया ने भी चंडीगढ़ में युवाओं के साथ इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!