President । USA । Iran । Hormuz Strait । West Asia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले की योजना पर लगाई रोक

President । USA । Iran । Hormuz Strait । West Asia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले की योजना पर लगाई रोक

विश्व । अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि USA ]ने Iran पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल टालने पर सहमति जताई है, क्योंकि तेहरान और कई मध्य पूर्वी देशों ने विराम का अनुरोध किया था और संभावित समझौते की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

ट्रंप ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन कूटनीति को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए प्रस्तावित हमले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि Iran और मध्य पूर्व के अन्य देशों ने वाशिंगटन से सैन्य कार्रवाई में देरी करने का अनुरोध किया था क्योंकि “एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है।”

ट्रंप के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में होरमुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को तत्काल, पूर्ण और पूरी तरह खोलना तथा ईरान के परमाणु खतरे का अंत शामिल होगा। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किए गए इन दावों की ईरान ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले ट्रंप ने Iran के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि जब तक तेहरान समुद्री जहाजों पर हमले बंद नहीं करता और वार्ता की मेज पर वापस नहीं लौटता, तब तक अमेरिकी हमले जारी रहेंगे।

USA ने मध्य पूर्व में रह रहे अपने नागरिकों से भी सतर्क रहने और तनाव बढ़ने की स्थिति में वहां से निकलने के लिए तैयार रहने को कहा है।

इस बीच, Iran ने चेतावनी दी है कि यदि उस पर हमला किया गया, तो वह West Asia में स्थित इजराइल के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए तैयार है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!