President । Padam Vibhushan । Padam Bhushan । Padam Shri: राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी पद्म पुरस्कार प्रदान

President । Padam Vibhushan । Padam Bhushan । Padam Shri: राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी पद्म पुरस्कार प्रदान

नई दिल्लीः President श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों – Padam Vibhushan, Padam Bhushan और Padam Shri – में प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2026 के पहले नागरिक अलंकरण समारोह में आज राष्ट्रपति 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें 2 Padam Vibhushan, 6 Padam Vibhushan और 58 Padam Shri पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 5 Padam Vibhushan, 13 Padam Vibhushan और 113 Padam Shri पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में 19 महिलाएँ हैं, जबकि 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं।

वर्ष 1954 में स्थापित ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों और विधाओं में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना है। इनमें कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक प्रशासन तथा व्यापार एवं उद्योग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!