नई दिल्ली । President द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को Junior Men’s and Women’s Hockey Teams को Asia Cup में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी और कहा कि उनके समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क ने देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि युवा खिलाड़ी उत्कृष्टता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करने के प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रहे हैं। मैं सभी युवा खिलाड़ियों को भविष्य में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देती हूं।”
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को एक करीबी मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब जीता और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी Junior Men’s and Women’s Hockey Teams को एशिया कप में उनकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई। उनके समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क ने देश को अपार गौरव दिलाया है।”
भारत ने रविवार को चीन के मोकी में फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर शानदार अंदाज में पुरुष जूनियर एशिया कप के अपने खिताब का बचाव किया और विश्व कप में अपनी जगह पक्की की।
(Input From DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!