विश्व । Iran ने आज कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के साथ कोई वार्ता नहीं चल रही है और किसी भी बैठक की कोई योजना नहीं है। इस प्रकार उसने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्यस्थों के माध्यम से Iran के साथ बातचीत आज होने वाली है।
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री ट्रंप ने कहा था कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और ईरान की भागीदारी वाले कूटनीतिक प्रयासों के कारण उन्होंने उस बड़े हमले को रोक दिया, जिसकी मूल रूप से योजना बनाई गई थी।
हालांकि, Iran के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि USA के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है और किसी भी बैठक का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
बघाई ने यह भी कहा कि External Affair Minister अब्बास अराकची को छोड़कर, जो इराक में एक धार्मिक तीर्थयात्रा पर हैं, सभी ईरानी वार्ताकार वर्तमान में देश में ही मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय केवल ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के प्रबंधन को लेकर चर्चा जारी है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!