PM । Union Home Minister । Union Minister । CM: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के समर्पण और सहयोग पर होती निर्भर

PM । Union Home Minister । Union Minister । CM: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार की सफलता कर्मचारियों के समर्पण और सहयोग पर होती निर्भर

तेलंगाना । तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने सरकारी कर्मचारियों से गरीबों तक सेवाएं पहुंचाने और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

आज करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता और प्रतिष्ठा उसके कर्मचारियों के समर्पण और सहयोग पर निर्भर करती है। CM ने कहा कि वह तेलंगाना से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए PM और Union MInisters से लगातार मुलाकात करते रहेंगे।

CM ने कहा कि केन्द्र के साथ लगातार संवाद से परिणाम मिले हैं, जिनमें छह महीने के भीतर राज्य के विकास के लिए 170 एकड़ रक्षा भूमि का हस्तांतरण भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने हैदराबाद में बेगमपेट हवाई अड्डे के रनवे के नीचे से गुजरने वाली सड़क के निर्माण की अनुमति दे दी है।

इस अवसर पर श्री रेड्डी ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के साथ करीमनगर में नए जिला कलेक्ट्रेट भवन और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया तथा वहां अपनी पहली समीक्षा बैठक भी की।

इस अवसर पर Union Minister बंदी संजय कुमार ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेलंगाना महत्वपूर्ण विकास देख रहा है। श्री संजय कुमार ने यह भी कहा कि Union Home Minister अमित शाह चार अक्टूबर को करीमनगर का दौरा करेंगे।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!