PM । UNESCO । Culture and Tourism Minister: सारनाथ को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया, PM मोदी ने इसे गर्व का पल बताया

PM । UNESCO । Culture and Tourism Minister: सारनाथ को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया, PM मोदी ने इसे गर्व का पल बताया

नई दिल्ली । प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। UP के Sarnath को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए PM नरेन्द्र मोदी ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का कालातीत संदेश आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह मान्यता भारत की गहन सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सूची में शामिल किए जाने से दुनिया भर के अधिक लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Culture and Tourism Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस सूची में शामिल किए जाने को भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शेखावत ने कहा कि सारनाथ शांति, ज्ञान और करुणा का एक कालातीत प्रकाशस्तंभ है।

उन्होंने कहा कि यह मानवता के प्रति भारतीय सभ्यता के गहन आध्यात्मिक और दार्शनिक योगदान को प्रतिबिंबित करता है। श्री शेखावत ने कहा कि यह मान्यता इस बात की पुनः पुष्टि करती है कि भारत ऐसे विचारों की जन्मस्थली रहा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी पूरी दुनिया को प्रेरित करते रहे हैं।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!