PM । U18 Asia Cup 2026 । Indian Women’s U18 Hockey Team: श्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

PM । U18 Asia Cup 2026 । Indian Women’s U18 Hockey Team: श्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

नई दिल्लीः PM नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को Indian Women’s U18 Hockey Team को अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प एवं जुझारू जज़्बे की सराहना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक संदेश में PM ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के दौरान उल्लेखनीय साहस तथा संघर्षशीलता का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस उपलब्धि को भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया और देश की युवा खिलाड़ियों की अपार क्षमता को भी रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने उनके भविष्य की सफलताओं को लेकर विश्वास व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि U18 Asia Cup 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और हमारी खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।

कांस्य पदक के साथ यह उपलब्धि महाद्वीपीय स्तर पर भारतीय हॉकी के लिए एक और महत्वपूर्ण सफलता है और यह देश में महिला हॉकी के उज्ज्वल भविष्य को भी रेखांकित करती है।

(Input from DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!