PM । The Future of Environment and Climate Dynamics: प्रधानमंत्री मोदी कल पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

PM । The Future of Environment and Climate Dynamics: प्रधानमंत्री मोदी कल पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी कल सुबह नई दिल्ली में “The Future of Environment and Climate Dynamics” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा किया जा रहा है।

इसमें पर्यावरण विशेषज्ञों, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों तथा जिला न्यायालयों के न्यायाधीशों को एक साथ लाया जाएगा। विभिन्न मंत्रालयों के सचिव और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राज्य न्यायिक अकादमियों, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों, राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समितियों, राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरणों और राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरणों के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें 17 देशों के प्रतिष्ठित न्यायाधीशों और न्यायिक प्रतिनिधियों को भी एक साथ लाया जाएगा।

सम्मेलन में न्यायिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक ज्ञान, पर्यावरणीय शासन की प्रथाओं और संस्थागत अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागी प्रमुख पर्यावरणीय और जलवायु चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

इनमें नीति निर्माण, कार्यान्वयन और प्रवर्तन में मौजूद कमियां शामिल हैं। सम्मेलन में पर्यावरणीय शासन और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का भी पता लगाया जाएगा।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!