PM । SEMICON India 2026 Conference । SEMICON India: सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को नई गति देने वाला SEMICON India 2026 सम्मेलन 17 सितंबर से शुरू

PM । SEMICON India 2026 Conference । SEMICON India: सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को नई गति देने वाला SEMICON India 2026 सम्मेलन 17 सितंबर से शुरू

नई दिल्ली । भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को नई गति देने वाला SEMICON India 2026 सम्मेलन 17 सितंबर से शुरू होगा। PM नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

तीन दिवसीय यह आयोजन 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। "Silicon to Systems: Building the Ecosystem" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े वैश्विक और भारतीय कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप और छात्र हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन में 600 से ज़्यादा प्रदर्शक, 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां और 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। भारत में सेमीकंडक्टर की बढ़ती मांग और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव के बीच SEMICON India 2026 देश को एक भरोसेमंद वैश्विक सेमीकंडक्टर साझेदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

(Input from PB Shand)

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!