PM । NEET । Union Minister of State for Law and Justice (Independent Charge) । DD News: अर्जुन राम मेघवाल ने कहा नीट पेपर लीक दोषियों को जल्द मिलेगी सजा

PM । NEET । Union Minister of State for Law and Justice (Independent Charge) । DD News: अर्जुन राम मेघवाल ने कहा नीट पेपर लीक दोषियों को जल्द मिलेगी सजा

नई दिल्ली । NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच PM नरेन्द्र मोदी ने दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा की है।

इस मुद्दे पर Union Minister of State for Law and Justice (Independent Charge) अर्जुन राम मेघवाल ने DD News से विशेष बातचीत में कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में लागू किए गए 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट' के तहत यूपीएससी, एनटीए और रेलवे सहित विभिन्न सार्वजनिक परीक्षाओं को शामिल किया गया है, ताकि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!