रायपुर । PM नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एक महीने तक चलने वाला Nationwide Service Resolution Campaign चलाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के प्रति श्री मोदी की प्रतिबद्धता को उजागर करना और लोगों, विशेषकर युवाओं को सेवा कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।
नई दिल्ली में पार्टी के National General Secretary विनोद तावड़े ने बताया कि यह अभियान 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के CM के रूप में श्री मोदी के शपथ ग्रहण के 25 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी। इसमें PM श्री मोदी के व्यक्तित्व से जुड़ी सेवा भावना को प्रमुखता दी जाएगी।
श्री तावड़े ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता देश भर के 14 लाख से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
श्री तावड़े ने कहा कि पार्टी लोगों से सेवा कार्यों में शामिल होने की अपील करेगी और दूसरों को प्रेरित करने के लिए रील साझा करेगी। स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसमें युवाओं की भागीदारी पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर 15 दिन के सेवा सेतु अभियान की भी घोषणा की। इस पहल के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपलब्ध रहेंगे ताकि उन लोगों की मदद की जा सके जो योजनाओं से वंचित रह गए हों।
यह पहल ऐसे लोगों को ब्लॉक स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करेगी।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!