PM । Green Energy Corridor Phase-III । MSP: कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत तीन फैसलों को दी मंजूरी

PM । Green Energy Corridor Phase-III । MSP: कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत तीन फैसलों को दी मंजूरी

PM श्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-III और दिल्ली ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मंजूरी मिली।

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने देश के विकास, ऊर्जा सुरक्षा, किसानों के हित और शहरी यातायात व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए सभी अधिसूचित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रबी फसलों के MSP में वृद्धि की है।

कैबिनेट की बैठक में Green Energy Corridor Phase-III योजना को मंजूरी दे दी है। यह पहल राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करेगी, जिससे देश में 135 गीगावाट तक अक्षय ऊर्जा के  ट्रांसमिशन और उपयोग को सक्षम बनाया जा सकेगा।

PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने दिल्ली पुलिस द्वारा लागू किए जाने वाले इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस सिस्टम के तहत दिल्ली के 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर को शामिल किया जाएगा।

परियोजना को 24 महीने में तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जिसके बाद पांच साल तक इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!