PM । Governor । CM । Civil Aviation Minister । Viksit UDAN । Rajasthan: पीएम मोदी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विकसित उड़ान के अगले चरण का किया शुभारंभ

PM । Governor । CM । Civil Aviation Minister । Viksit UDAN । Rajasthan: पीएम मोदी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विकसित उड़ान के अगले चरण का किया शुभारंभ

जोधपुर । PM नरेन्द्र मोदी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों तथा दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना विकसित उड़ान (Viksit UDAN) के अगले चरण का शुभारंभ किया है। श्री मोदी ने कल राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया, जो भारत के नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय संपर्क को बड़ी गति देने वाला कदम है।

Civil Aviation Minister राम मोहन नायडू ने कहा कि Viksit UDAN योजना का शुभारंभ भारत की क्षेत्रीय संपर्क यात्रा के अगले अध्याय की शुरुआत करेगा। श्री नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 28,840 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ शुरू की गई यह योजना टियर-2 और टियर-3 शहरों में संपर्क को मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि यह योजना 100 से अधिक नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपैड के विकास को सुविधाजनक बनाएगी, जिससे लाखों लोगों के लिए किफायती हवाई यात्रा का सपना साकार होने के करीब पहुंचेगा तथा उभरते भारत की आकांक्षाओं को जोड़ेने का काम करेगा।

जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि यह विश्वस्तरीय सुविधा मारवाड़ क्षेत्र में संपर्क को मजबूत करेगी, साथ ही राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास के नए अवसर खोलेगी।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के Governor हरिभाऊ किसनराव बागड़े, CM भजनलाल शर्मा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!