PM । CM । Panchayat and Rural Development and Labour Department । MP: कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें

PM । CM । Panchayat and Rural Development and Labour Department । MP: कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें

नरसिंहपुर । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कल कृषि उपज मंडी, नरसिंहपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में MP शासन के Panchayat and Rural Development and Labour Department प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपराएं इस सृष्टि का अनमोल उपहार हैं। जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और संतुलन का जीवन जीते हुए अपनी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित रखा है। इन परंपराओं का संरक्षण करते हुए जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि PM श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और CM डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण को नई गति मिली है। जनजातीय क्षेत्रों में विकास सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के लिए अवसर और परिवारों की आजीविका सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

मंत्री श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती के अद्वितीय साहस, रणनीतिक क्षमता और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए जनजातीय समाज के त्याग, बलिदान, युद्ध कौशल, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज अपनी ज्ञान एवं संस्कृति की परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत रूप में आगे बढ़ा रहा है, जो उसकी समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं की विविधता की मनोहारी झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। इस अवसर पर जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत के संरक्षण एवं विकास का संकल्प लिया गया।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!