PM । BJP । National President: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी, उनके गतिशील नेतृत्व की कि तारीफ

PM । BJP । National President: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी, उनके गतिशील नेतृत्व की कि तारीफ

नई दिल्लीः PM श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के National President श्री नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में PM ने नवीन को “युवा एवं गतिशील नेता” बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया है।

PM ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और हमारे कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पण के साथ समर्पित किया है।”

PM ने आगे कहा कि नवीन की “नवोन्मेषी सोच, ऊर्जावान नेतृत्व तथा संगठनात्मक कार्य और प्रशासन की गहरी समझ” ने उन्हें पूरे देश में सम्मान दिलाया है। उन्होंने राष्ट्र सेवा में उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

श्री नवीन ने इस वर्ष 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने श्री जे. पी. नड्डा का स्थान लिया। इससे पहले उन्हें दिसंबर 2025 में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 23 मई 1980 को जन्मे नवीन 45 वर्ष की आयु में भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। X पर अपने संदेश में शाह ने कहा कि नवीन का सरल व्यक्तित्व और पार्टी कार्यकर्ताओं में सेवा एवं कर्तव्य भावना को मजबूत करने के उनके निरंतर प्रयास भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन को युवा ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन में “नेशन फर्स्ट” की भावना और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री नवीन की दूरदर्शी सोच और समर्पित कार्यशैली संगठन को लगातार मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और राष्ट्र सेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ प्रेरित करता है।

(Input from DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!