पटना । Patna City के गायघाट स्थित बड़ी Sangat Gurudwara में गुरु ग्रंथ साहिब का 422nd Prakash Parv पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा गायघाट के ग्रंथी ज्ञानी कृपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बताया कि सिख पंथ के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव महाराज द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन किया गया था। इसमें विभिन्न संतों और गुरुओं की वाणी का संकलन है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्मों के प्रति प्रेम, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया है। यही कारण है कि प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!