Odisha में Heavy Rain और बाढ़ के बीच राहत-बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवा की 136 टीमें तैनात हैं, कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना भी है।
नई दिल्ली । Odisha में Heavy Rain और बाढ़ की स्थिति पर राज्य सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। विशेष राहत आयुक्त की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से ओडिशा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 3.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि मयूरभंज जिले में सबसे अधिक 58 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई में अब तक सामान्य से 91 फीसदी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बालासोर, जाजपुर, मयूरभंज और अन्य प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवा की 136 टीमें तैनात की गई हैं। राज्य सरकार ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!