विश्व । Norway ने प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा Generative AI टूल्स के उपयोग पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही, बड़े बच्चों की शिक्षा में भी इनके उपयोग को सीमित किया जाएगा, ताकि सीखने की प्रक्रिया पर पड़ने वाले संभावित नकारात्मक प्रभावों को रोका जा सके।
प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एआई का उपयोग करने से यह जोखिम बढ़ जाता है कि छोटे बच्चे अपनी शिक्षा के महत्वपूर्ण चरणों को छोड़ दें।
उन्होंने कहा, "स्कूल में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे बच्चे पढ़ना, लिखना और गणित सीखें।" उन्होंने यह भी बताया कि नए मानक अगस्त के अंत में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू किए जाएंगे।
शैक्षिक परीक्षाओं के अंकों में व्यापक गिरावट का सामना कर रही सरकार ने वर्ष 2024 में स्कूलों में स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था और शिक्षकों को कक्षा में अनुशासन लागू करने के लिए ज्यादा अधिकार भी उनको पुनः वापस दिए थे।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!