NHRC । Provisions of the Bonded Labour System (Abolition) Act, 1976 ।online hearing । e-Shram portal: हरियाणा में बंधुआ मजदूरी के मामलों की ऑनलाइन करेगा सुनवाई

NHRC । Provisions of the Bonded Labour System (Abolition) Act, 1976 ।online hearing । e-Shram portal: हरियाणा में बंधुआ मजदूरी के मामलों की ऑनलाइन करेगा सुनवाई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) हरियाणा के विभिन्न जिलों में ईंट-भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी से जुड़े 86 मामलों की सुनवाई के लिए इस महीने की 9 तारीख को online hearing आयोजित करेगा। NHRC Chairperson न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन इस वर्चुअल सुनवाई की अध्यक्षता करेंगे।

NHRC ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है, जिसमें बंधुआ मजदूरों की पहचान, उनकी मुक्ति तथा असंगठित श्रमिकों के लिए केंद्रीय मंच e-Shram portal पर उनके पंजीकरण का विवरण शामिल होगा।

सुनवाई के दौरान  NHRC द्वारा जिला मजिस्ट्रेटों को भेजी गई शिकायतों पर उनके द्वारा की गई कार्रवाई का आकलन किया जाएगा। साथ ही, provisions of the Bonded Labour System (Abolition) Act, 1976  के प्रावधानों तथा बंधुआ मुक्ति मोर्चा और एशियाड श्रमिक मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की स्थिति सहित अन्य संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की जाएगी।

आयोग पुनर्वास पैकेजों की स्थिति की भी समीक्षा करेगा, जिसमें वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण और वैकल्पिक आजीविका, बचाए गए श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने के लिए e-Shram portal पर पंजीकरण की प्रगति तथा चिन्हित जिलों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए गए कदम शामिल हैं।

NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव या उनके नामित अधिकारी, श्रम आयुक्त तथा सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

(Inpur from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!