NHAI । Digital India Vision । Highway Yatra Mobile App: देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का विस्तार

NHAI । Digital India Vision । Highway Yatra Mobile App: देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का विस्तार

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार के Digital India Vision और जीवन सुगम बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, NHAI ने देश भर के 121 टोल प्लाजाओं पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है।

ऑनलाइन लोकल पास व्यवस्था से सफर करने वाले व्यक्ति Highway Yatra Mobile App द्वारा मासिक लोकल पास ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर जाने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

इस पहल का उद्देश्य टोल प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल से राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा सुगम और जन-केंद्रित बनाना है।

पहला डिजिटल लोकल पास जुलाई 2026 में दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर आरंभ किया गया था।

इसकी सफल शुरुआत के बाद, अब यह सुविधा देश भर के 120 से अधिक टोल प्लाजा पर विस्तारित कर ली गई है।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!