New Delhi । ECI । All India Media Conference – 2026: निर्वाचन आयोग ने अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन-2026 का आयोजन किया

New Delhi । ECI । All India Media Conference – 2026: निर्वाचन आयोग ने अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन-2026 का आयोजन किया

नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज New Delhi में All India Media Conference – 2026 का आयोजन किया।

सम्मेलन का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करने के साथ-साथ जनता तक सटीक एवं विश्वसनीय चुनावी जानकारी पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को मजबूत करना था।    

सम्मेलन में मिजोरम सहित देशभर के पत्रकारों और चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया। ECI  के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव प्रबंधन, डिजिटल तकनीक और सूचना प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।    

सम्मेलन में आयोग की हालिया पहलों, मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न चुनावी विषयों पर चर्चा की गई।

आयोग का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य मीडिया की समझ को और मजबूत बनाना है, ताकि चुनाव संबंधी तथ्यात्मक जानकारी प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाई जा सके।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!