नई दिल्लीः भारत सरकार के Minitery of Education (MoE) ने National Testing Agency (NTA) की स्थापना एक स्वतंत्र, स्वायत्त और आत्मनिर्भर प्रमुख परीक्षा संगठन के रूप में किया गया ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन करने के लिए प्रभावी, पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली परीक्षाएं आयोजित की जा सकें। इसका उद्देश्य शोध-आधारित, वैध, विश्वसनीय, प्रभावी, पारदर्शी, निष्पक्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का विकास एवं संचालन करके शिक्षा में समानता एवं गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित करने की दी जिम्मेदारी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के अंक देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा भाग लेने वाले राज्य / डीम्ड / निजी विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयोग किए जाते हैं। CUET देशभर के विद्यार्थियों को एक समान मंच और समान अवसर प्रदान करता है, विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को।
यह परीक्षा विद्यार्थियों और विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने में भी सहायक है। एक ही परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
CUET क्रैक करने की रणनीति
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET-UG) 2026, जो 3 मई को आयोजित होने वाली है, अब उसमें केवल कुछ ही सप्ताह शेष हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपना ध्यान पाठ्यक्रम के प्रभावी पुनरावलोकन (रिवीजन) पर केन्द्रित करने की जरूरत है नए विषय सीखने में नहीं उलझने से बचना चाहिए।
अंतिम दिनों में छात्र निम्नलिखित रणनीतियों से अपनी तैयारी एवं रिवीजन को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थियों को 180 मिनट के समय प्रबंधन के मुख्य नियम का पालन करना होगा। प्रश्नपत्र में 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें 180 मिनट में हल करना है, यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए औसतन 1 मिनट मिलेगा। ऐसे प्रश्नों पर अधिक समय न दें, जिनमें 1 मिनट से अधिक समय लग सकता है। इसी तरह तैयारी के दौरान भी समय को रिवीजन, मॉक टेस्ट तथा लक्षित अभ्यास के बीच बाँटना चाहिए। समय का सही आकलन रखने से व्यवस्थित अध्ययन दिनचर्या अपनाने में मदद मिलेगी।
सटीकता लाने कुछ टिप्स:
• NEET UG की तैयारी के लिए स्पष्ट योजना और लगातार मेहनत जरूरी है। परीक्षा नजदीक आने पर बुनियादी और प्रमाणित रणनीतियों पर ध्यान देने से गति और सटीकता दोनों बढ़ती हैं।
• नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने से समय प्रबंधन बेहतर होता है, गति बढ़ती है और कमजोर क्षेत्रों की पहचान होती है।
• पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से प्रश्नों के पैटर्न और ट्रेंड समझने में मदद मिलती है।
• NCERT की अवधारणाओं पर मजबूत पकड़ सभी विषयों के लिए मजबूत आधार तैयार करती है।
• पर्याप्त नींद, बीच-बीच में ब्रेक और स्वस्थ आहार बेहतर एकाग्रता तथा प्रदर्शन में सहायक होते हैं।
CUET UG 2026 इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड के डेट
NTA ने अभी तक CUET UG 2026 इंटिमेशन स्लिप जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह CUET एडमिट कार्ड से अलग होती है। यह एक जानकारीपूर्ण दस्तावेज़ है, जो परीक्षा दिवस की तैयारी में मदद करता है। नीचे संभावित तिथियां दी गई हैं:
कार्यक्रम
|
CUET UG 2026 इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तिथि |
अप्रैल 2026 का चौथा सप्ताह |
|
CUET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
मई 2026 का दूसरा सप्ताह |
|
CUET UG 2026 परीक्षा तिथि |
11 मई से 31 मई 2026 |
|
|
CUET UG इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड कहां से करें
CUET 2026 एडवांस इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘CUET UG 2026 Advance City Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें:
आवेदन संख्या (Application Number)
पासवर्ड (Password)
सिक्योरिटी पिन (जैसा लॉगिन पेज पर दिखे)
Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
दस्तावेज़ का PDF सेव करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CUET UG Advance City Slip डाउनलोड लिंक: जल्द ही अपडेट किया जाएगा।
(Input From Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!