MP । National calamity । Government: पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित बगहा का लिया जायजा, कार्रवाई की मांग

MP । National calamity । Government: पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित बगहा का लिया जायजा, कार्रवाई की मांग

सांसद पप्पू यादव ने बगहा में टूटे चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और राहत-बचाव तेज करने की मांग की।

बगहा (पश्चिम चंपारण, बिहार) । पूर्णिया के MP पप्पू यादव ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण के बगहा और वाल्मीकिनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और चखनी के खैरटवा के पास क्षतिग्रस्त चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया।

गंडक नदी के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच खैरटवा के पास तटबंध का एक हिस्सा टूट गया है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

दौरे के दौरान पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री और आर्थिक सहायता वितरित की।

सांसद ने तटबंध टूटने की घटना को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने संबंधित संवेदक और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की मांग भी की।

पप्पू यादव ने कहा कि कम समय के अंतराल में तटबंध को दोबारा क्षति पहुंचना गंभीर विषय है। उन्होंने तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कराने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की। साथ ही बगहा और वाल्मीकिनगर क्षेत्र को National calamity क्षेत्र घोषित करने की मांग Government के समक्ष रखी।

उन्होंने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और तटबंधों की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक उपाय किए जाने की आवश्यकता जताई। वहीं, घटना के समय मौके पर मौजूद संवेदक के सहयोगी ने भी घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी सांसद को दी।

उल्लेखनीय है कि खैरटवा के पास तटबंध टूटने के बाद आसपास के कई गांवों के निचले हिस्सों में पानी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नज़र रखते हुए तटबंध की मरम्मत और प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

(Input from PB Shabd)

 

 

 

 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!