विदिशा । MP में Chief Minister Public Trust Campaign के तहत विदिशा जिले के दौरे पर पहुंचे भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। ग्यारसपुर विकासखंड के ग्राम अटारी खेजड़ा स्थित प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने Pradhan Mantri Poshan Shakti Nirman Yojana के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को खुद परखा।
संभागायुक्त ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता के साथ बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने भोजन का स्वाद, गुणवत्ता और व्यवस्था देखी। अधिकारियों से योजना के तहत बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी भी ली।
बच्चों से पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी
स्कूल निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों की उपस्थिति समेत स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
पौष्टिक भोजन और स्वच्छता पर जोर
संभागायुक्त ने कहा कि बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ पौष्टिक भोजन की उपलब्धता भी जरूरी है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का उद्देश्य बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराकर उनकी उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान योजना की टास्क मैनेजर कीर्ति चौहान ने योजना के मानदंडों और क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी अधिकारियों के साथ साझा की। मौके पर संबंधित अधिकारी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!