नई दिल्ली । Non-Agriculture Sector में असंगठित प्रतिष्ठानों ने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी वृद्धि की गति जारी रखी। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, Ministry of Statistics and Programme Implementation द्वारा आज जारी असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के त्रैमासिक बुलेटिन (QBUSE) के अनुसार, अप्रैल से जून तिमाही में इस क्षेत्र में वर्ष-दर-वर्ष 9.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इस अवधि में प्रतिष्ठानों की अनुमानित संख्या बढ़कर 8.67 करोड़ हो गई। असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार 13.70 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें अन्य सेवा क्षेत्र प्रमुख संचालक के रूप में उभरा और रोजगार में 21 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
इसके बाद विनिर्माण क्षेत्र रहा, जिसमें प्रतिष्ठानों की अनुमानित संख्या में 10.06 फीसदी और अनुमानित कार्यबल में 6.60 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
हालांकि, असंगठित व्यापार क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की अनुमानित संख्या में वर्ष-दर-वर्ष 7.88 फीसदी और अनुमानित कार्यबल में 10.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
शहरी क्षेत्र ने रोजगार वृद्धि के मामले में ग्रामीण क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें वर्ष-दर-वर्ष 12 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 0.70 फीसदी की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस क्षेत्र में कुल रोजगार में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 फीसदी से अधिक है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!