नई दिल्ली । Ministry of Rural Development अगले महीने से अधिकांश राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना-2.0 (DDU-GKY 2.0) के तहत करीब 34 हजार ग्रामीण युवाओं का प्रशिक्षण शुरू करेगा।
पहले चरण में बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु सहित 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ प्रशिक्षण बैच शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
मंत्रालय ने कहा कि अगले वर्ष 31 दिसंबर तक तीन लाख 57 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना गरीब ग्रामीण युवाओं के लिए प्लेसमेंट से जुड़ी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वाली केन्द्र प्रायोजित योजना है। प्रशिक्षण की अवधि तीन से 12 महीने तक होती है।
मंत्रालय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 एकीकृत पोर्टल परियोजना के पूरे जीवन चक्र को शुरू से अंत तक सुगम बनाने के लिए सक्षम है, जिससे अधिक दक्षता, पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी को बढ़ावा मिलता है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!