नई दिल्ली । वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने भारत के पहले संप्रभु-समर्थित प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी (Protection and Indemnity) बीमा उत्पाद की शुरुआत भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (BMIP) के तहत की है। आज नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफएस के सचिव संजय लोहिया ने इस बीमा उत्पाद के निर्माण की प्रक्रिया में शामिल सभी हितधारकों को भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने Shipping Corporation of India Ltd को पहली प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी पॉलिसी का दस्तावेज भी सौंपा।
Ministry of Finance ने कहा कि BMIP की शुरुआत के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष के चरम के दौरान देखे गए स्तरों की तुलना में युद्ध जोखिम प्रीमियम दरों में लगभग 35 से 40 फीसदी की कमी आई है। मंत्रालय ने बताया कि कल तक इस पूल के तहत कार्गो युद्ध जोखिम और हुल युद्ध जोखिम को कवर करने वाली कुल एक हजार 608 पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं।
मंत्रालय ने कहा कि BMIP व्यवस्था समुद्री युद्ध जोखिम बीमा कवरेज की निरंतरता सुनिश्चित करती है, घरेलू अंडरराइटिंग क्षमता के विकास को बढ़ावा देती है तथा भारत के शिपिंग और व्यापार क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच विश्वास को मजबूत करती है।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस पूल के दायरे का विस्तार कर इसमें प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी कवरेज को शामिल करने से भारत के समुद्री जोखिम प्रबंधन ढांचे को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी तथा उसके समुद्री बीमा पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता और लचीलापन भी बढ़ेगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!