नई दिल्ली । Ministry of External Affairs ने कहा है कि बुधवार को Nepal में आई Flood के बाद से अभी तक 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 287 भारतीय नागरिक लापता हैं।
उन्होंने कहा कि अन्य देशों के राष्ट्रीयता रखने वाले भारतीय मूल के तकरीबन 128 लोग भी लापता हैं। श्री जायसवाल ने बताया कि रासुवा में जल विद्युत परियोजना से आज चार भारतीय नागरिकों को बचाया गया। इसके अलावा चीन से 120 भारतीय नागरिक नेपाल आ गए।
Ministry of External Affairs ने कहा है कि भारत से 6 फोरेंसिक विशेषज्ञों के आज काठमांडू पहुंचने की संभावना है। ये विशेषज्ञ मृतकों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों की जांच में मदद करेंगे।
सुरंग बचाव अभियान में मदद करने के लिए कल एक विशेषज्ञ तकनीकी दल काठमांडू पहुंच गया। इसके अलावा संबंधित उपकरणों से सुसज्जित सुरंग बचाव अभियान दल के आज काठमांडू पहुंचने की संभावना है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!