नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने इन राज्यों के 34 जिलों में Flying Squads तैनात किए हैं और समन्वित जमीनी स्तर की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है।
Ministry of Environment, Forest and Climate Change ने बताया कि पंजाब के 18 जिलों और हरियाणा के 16 जिलों में इस महीने की 1 तारीख से अगले महीने की 30 तारीख तक फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वॉड अपने-अपने आवंटित जिलों में जमीनी स्तर की स्थिति का आकलन करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ निकट समन्वय स्थापित करेंगे।
Flying Squads दल किसानों, पराली संरक्षण बल, जिला स्तर के अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों, संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के अधिकारियों, एसएएस नगर स्थित सीएक्यूएम सेल और आयोग के साथ समन्वय करेंगे।
जमीनी स्थिति के साथ-साथ धान की पराली जलाने की आगे की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट CAQM सेल को प्रतिदिन दी जाएगी।
मंत्रालय ने कहा कि मजबूत किए गए जमीनी स्तर के तंत्र का उद्देश्य कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की घटनाओं से निपटने के लिए जमीनी स्थिति का समय पर आकलन, प्रवर्तन एजेंसियों के बीच निकट समन्वय और त्वरित निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!