नई दिल्ली । Minister of Communications ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत ने 4-G में दुनिया का अनुसरण किया, 5-G में उसके साथ कदम मिलाकर चला और 6-G में दुनिया का नेतृत्व करेगा।
नई दिल्ली में आज Indian Foundation for Quality Management Symposium में श्री सिंधिया ने कहा कि देश में पहले दूरसंचार उपकरणों का आयात किया जाता था लेकिन वर्तमान में भारत से इन उपकरणों का निर्यात किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में 8-9 सेमीकंडक्टर फैब स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक पूर्वोत्तर में स्थित है।
उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2020 में मोबाइल उद्योग लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बना रहा था, लेकिन आज देश में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं।
श्री सिंधिया ने बताया कि आज देश में इस्तेमाल होने वाले सभी मोबाइल फोन 100 प्रतिशत भारत में निर्मित हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!