Chief of the Army Staff । National Defense Academy: जनरल धीरज सेठ ने 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया

Chief of the Army Staff । National Defense Academy: जनरल धीरज सेठ ने 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया

रायपुर । जनरल धीरज सेठ ने 31वें Chief of the Army Staff के रूप में पदभार ग्रहण किया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी चार दशकों से अधिक समय तक राष्ट्र सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। जनरल सेठ पुणे स्थित खड़कवासला National Defense Academy के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था।

लगभग चार दशकों की अपनी विशिष्ट सैन्य सेवा में, उन्होंने परिचालन, रणनीति, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। उन्‍होंने इसके बल पर भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और दीर्घकालीन परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनके कमांड असाइनमेंट में रेगिस्तानी क्षेत्र में एक बख्तरबंद रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे में एक बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद-रोधी बल शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली, जो भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन में से एक है।

बाद में उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभियानों तथा औपचारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह किया।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!