Maharashtra । PM । CM । JABIL । Major Electronics Manufacturing Hub: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का छठा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्टर बन गया

Maharashtra । PM । CM । JABIL । Major Electronics Manufacturing Hub: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का छठा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्टर बन गया

पुणे । केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि भारत एक Major Electronics Manufacturing Hub के रूप में उभरा है और अब दुनिया का छठा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक बन गया है। वह पुणे के रंजनगांव एमआईडीसी में अमेरिका स्थित कंपनी JABIL की नई विनिर्माण इकाई का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। श्री वैष्णव ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण गंतव्य में परिवर्तित हो गया है और दुनिया भर के बाजारों में उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में देश का लक्ष्य दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक बनने का है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश में दो सेमीकंडक्टर संयंत्र विकसित किए जा रहे हैं और इस वर्ष के अंत तक उनकी संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए पुणे में मैकेनिकल प्रिसीजन पार्ट्स के विनिर्माण की शुरुआत करने की योजना की भी घोषणा की। श्री वैष्णव ने राज्य में बड़े निवेश आकर्षित करने में मदद करने वाले भूमि सुधारों का श्रेय Maharashtra के CM देवेन्द्र फडणवीस को दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए CM देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश में डिजिटल अवसंरचना के विकास में अग्रणी बना हुआ है और भारत की लगभग साठ प्रतिशत डेटा सेंटर क्षमता राज्य में स्थित है। उन्होंने कहा कि Maharashtra प्रौद्योगिकी और अवसंरचना निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है।

श्री फडणवीस ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की सफलता पर भी विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भारत के सबसे बड़े आर्थिक गलियारों में से एक का निर्माण होगा। आगामी वाधवन बंदरगाह परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके दुनिया के दस सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल होने की उम्मीद है और इससे क्षेत्र में परिवहन, निर्यात-आयात गतिविधियों तथा औद्योगिक विकास को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

 (Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!