Maharashtra । Deputy CM । ASSOCHAM Farm to Foreign Conclave 2026: एकनाथ शिंदे ने कहा महाराष्ट्र ग्लोबली कॉम्पिटिटिव टेक्सटाइल सेक्टर बनाने के लिए कर रहा काम

Maharashtra । Deputy CM । ASSOCHAM Farm to Foreign Conclave 2026: एकनाथ शिंदे ने कहा महाराष्ट्र ग्लोबली कॉम्पिटिटिव टेक्सटाइल सेक्टर बनाने के लिए कर रहा काम

मुंबई । Maharashtra के Deputy CM एकनाथ शिंदे ने आज कहा कि राज्य खेत से लेकर विदेशी बाजारों तक पूरी मूल्य श्रृंखला को एकीकृत करके वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कपड़ा और निर्यात क्षेत्र का पावर हाउस बनने की दिशा में काम कर रहा है।

मुंबई में आयोजित ASSOCHAM Farm to Foreign Conclave 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन संबोधन में श्री शिंदे ने PM नरेन्द्र मोदी के फार्म से फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन तक के 5एफ विजन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि Maharashtra की समृद्ध कपड़ा विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचा और बढ़ती विनिर्माण एवं निर्यात क्षमताएं ‘मेड इन महाराष्ट्र’ उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद कर सकती हैं।

श्री शिंदे ने नागपुर में पीएम मित्र पार्क, अमरावती टेक्सटाइल क्लस्टर तथा इचलकरंजी, सोलापुर और भिवंडी में परिधान क्लस्टरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विनिर्माण का भविष्य हरित, डिजिटल, पारदर्शी और वैश्विक मानकों के अनुरूप होगा। उन्होंने पैठणी साड़ियों और कोल्हापुरी जूतों जैसे पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भायखला में ऐतिहासिक इंडिया यूनाइटेड मिल परिसर में एक टेक्सटाइल, क्राफ्ट एंड कल्चरल म्यूजियम विकसित किया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र की समृद्ध कपड़ा, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

भारत सरकार के टेक्सटाइल कमेटी के सचिव और सीईओ कार्तिकेय धांडा ने कहा कि स्थिरता और ट्रेसेबिलिटी भारत के कपड़ा क्षेत्र के प्रमुख आधार होंगे। उन्होंने कपड़ा कचरे की रिकवरी, सर्कुलेरिटी, वैकल्पिक फाइबर, कपास की उत्पादकता में सुधार और अनुपालन लागत कम करने के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

एसोचैम महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल के चेयरमैन मिलिंद हार्डिकर ने कहा कि स्थिरता अब कपड़ा उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता का एक महत्वपूर्ण चालक बन गई है और उन्होंने पूरी मूल्य श्रृंखला में बेहतर सहयोग पर जोर दिया।

एसोचैम के सह-अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि स्थिरता कपड़ा उद्योग के लिए अधिक मूल्य सृजित कर सकती है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा, जल दक्षता और सर्कुलेरिटी पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल, ट्रेसेबल एंड ग्लोबली कॉम्पिटिटिव टेक्सटाइल वैल्यू चेन के लिए भारत के 5एफ विजन को आगे बढ़ाना’ विषय पर एक नॉलेज रिपोर्ट भी जारी की गई।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!