Lok Sabha Speaker ओम बिरला ने Union Minister of Youth Affairs and Sports मनसुख मांडविया के साथ बैठक कर कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की।
कोटा । खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए कोटा में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Lok Sabha Speaker ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में Union Minister of Youth Affairs and Sports मनसुख मांडविया के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कोटा में खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में Lok Sabha Speaker ओम बिरला ने कहा कि कोटा के खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों की जरूरतों को देखते हुए दो नए एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने कोटा के खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली थी।
बिरला ने कहा कि कोटा को खेल प्रतिभाओं के सशक्त केन्द्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण, मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बैठक में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की उपलब्धता, आधुनिक खेल उपकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। बिरला ने कहा कि कोटा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मंच और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की।
Union Minister of Youth Affairs and Sports मनसुख मांडविया ने कोटा में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!