श्रीगंगानगर, जयपुर । Lok Devta Baba Ramdev Ji के दर्शन के लिए रायसिंहनगर से पैदल यात्री संघ श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। पैदल यात्रियों के रवाना होने के दौरान बाबा रामदेव जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
पैदल यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए स्थानीय सेवादारों की ओर से मार्ग में जगह-जगह लंगर लगाए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों के रात्रि विश्राम के लिए पंडाल और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। धान मंडी रायसिंहनगर में भी पैदल यात्रियों के रहने, ठहरने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में Former Union Minister निहालचंद मेघवाल भी शामिल हुए। उन्होंने पैदल यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और बाबा रामदेव जी के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!