Lieutenant Governor । Jammu and Kashmir । Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा शुरू, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नुनवान और बालटाल कैंप पहुंचा

Lieutenant Governor । Jammu and Kashmir । Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा शुरू, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नुनवान और बालटाल कैंप पहुंचा

जम्मू-कश्मीर । Jammu and Kashmir में Shri Amarnath Yatra यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र स्थित नुनवान और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित दोनों आधार शिविरों में पहुंच गया।

57 दिवसीय इस पवित्र गुफा यात्रा को आज तड़के जम्मू से Lieutenant Governor मनोज सिन्हा ने औपचारिक रूप से रवाना किया। यात्रा कल से आधिकारिक रूप से शुरू होगी और 28 अगस्त को संपन्न होने वाली है।

भगवती नगर यात्री निवास, जम्मू से रवाना हुआ यह काफिला आज दोपहर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच घाटी में पहुंचा।

पहले जत्थे में कुल 4,822 यात्री शामिल हैं, जिनमें से 2,510 यात्री कल सुबह पहलगाम मार्ग से और 2,312 यात्री बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे। आधार शिविरों में पहुंचने पर यात्रियों का अधिकारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए दोनों मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे मार्ग पर पुलिस, अर्धसैनिक बलों और यातायात कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

इसके अलावा, चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना, वास्तविक समय मौसम निगरानी प्रणाली और महत्वपूर्ण स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम- क्यूआरटी) सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं और वाहनों के लिए व्यापक सीसीटीवी निगरानी और आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग प्रणाली भी स्थापित की गई है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!