Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ जिले में देर रात हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिले के क्वार और प्रेमनगर क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है।
नई दिल्ली । Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ जिले में देर रात हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। Heavy Rain के कारण जिले के क्वार और प्रेमनगर क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है।
क्वार इलाके में चल रहे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के पास भीषण Landslide हुआ है, जिसकी चपेट में आने से 6 से 7 ट्रक मलबे में दब गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चिनाब नदी के किनारे बनी प्रोजेक्ट की सुरक्षा दीवार पानी में बह गई है।
उधर, प्रेमनगर क्षेत्र में बरसाती नाले में आए तेज उफान के कारण किश्तवाड़-जम्मू सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मार्ग पर भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से कई यात्री वाहन रास्ते में ही फंस गए हैं, जिन्हें निकालने और रास्ता बहाल करने में प्रशासन जुटा है।
मौसम विभाग के प्री-मानसून अलर्ट के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!